गोण्डा। आज दिनांक 04.07.2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UPTET) परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, चेकिंग/फ्रिस्किंग व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरों की कार्यशीलता भी चेक की गई, जिससे परीक्षा की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए तथा अभ्यर्थियों की नियमानुसार सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए। महोदय द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
परीक्षा दिनांक 02.07.2026 से 04.07.2026 तक दो पालियों में आयोजित की गयी है। प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 05:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी एवं अधिकारीगण तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों के आसपास सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भ्रमणशील पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रहीं है, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वय से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न जा रहा है।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान बताया