गोण्डा 11 जनवरी 2026* - आयुक्त देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील ने रविवार को बसंतपुर गांव पहुंचकर ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गांव की बुनियादी सुविधाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय स्तर पर आ रही कठिनाइयों के बारे में ग्रामीणों से विस्तार से बातचीत की।
ग्राम भ्रमण के दौरान आयुक्त ने वृद्धजनों, महिलाओं एवं जरूरतमंद ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर आयुक्त ने ठंड को देखते हुए गांव के कई वृद्धजनों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। आयुक्त ने कहा कि समाज के कमजोर एवं वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना प्रशासन का दायित्व है और ठंड के मौसम में उन्हें राहत पहुंचाना प्राथमिकता है।
आयुक्त ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में चल रही योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से ही वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है, जिससे प्रभावी समाधान संभव हो पाता है।
ग्रामीणों ने आयुक्त के गांव आगमन पर संतोष व्यक्त करते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं और कंबल वितरण के लिए आभार प्रकट किया।
मंडलायुक्त ने बसन्तपुर गांव का किया दौरा वृद्धजनों में बांटे कम्बल
Visit की और खबरें
📰
5-6 अक्टूबर को बभनजोत पड़री कृपाल रुपईडीह में विकास कार्यों की जमीनी ह...
3 weeks ago
पुलिस की घेराबंदी से बचकर विनोद साहनी के परिजनों से मिलकर कांग्रेस प्र...
1 month ago
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई समस्याओं के त्वरित निस्ता...
1 month ago