गोण्डा 29 जनवरी 2026* - अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा दो विशेष अभियान तिथियां 31 जनवरी (शनिवार) एवं 05 फरवरी (बृहस्पतिवार) तय की गई हैं।
विशेष अभियान के दिन बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
निर्वाचन प्रशासन ने जनपद के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, क्षेत्रीय सभासदों, ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों, बूथ लेवल एजेंटों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग प्रदान करें।
ऐसे पात्र व्यक्ति जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और जो अब तक मतदाता नहीं बने हैं, वे फार्म-6 के माध्यम से नाम दर्ज करा सकते हैं। वहीं विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए फार्म-6A, मृतक, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा प्रविष्टियों में संशोधन या स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 निर्धारित है। सभी आवेदन संबंधित मतदेय स्थल, तहसील, जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा ऑनलाइन ECINET मोबाइल ऐप एवं निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सूची में दर्ज नाम, पता, आयु व अन्य विवरण पूर्णतः शुद्ध एवं त्रुटिरहित हों।
31 जनवरी से 5 फरवरी तक मतदाता सूची हेतु चलेगा विशेष अभियान बूथों पर रहेंगे बीएलओ
Voter List की और खबरें
📰
12 नवंबर को प्रकाशित होगी एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची 11 दिसम्बर तक निस...
1 week ago📰
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 17 से 24 अक्टूबर सभी 2978 मत...
1 week ago📰
मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने हेतु चलेगा विशेष अभियान...
2 weeks ago📰