लखनऊ। शीत ऋतु के दौरान प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता कम रहने से सामान्य से कम वर्षा के परिणामस्वरूप प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3°C अधिक; जबकि औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2°C अधिक रहा|
वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना परिस्थितयों के उत्तरोत्तर क्षीण होते हुए आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान तटस्थ नीनो परिस्थितियों में बदलने तथा इसके नगण्य हिन्द महासागरीय द्विध्रुव की तटस्थ परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव के दृष्टिगत *मार्च माह के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भाग में औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने से उष्ण लहर नहीं चलने के बावजूद आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना के दृष्टिगत ग्रीष्म ऋतु के उत्तरार्द्ध में पूर्वांचल समेत प्रदेश के तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या में बढ़ोत्तरी की संभावना है|* आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान औसत मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है|
इसी क्रम में मार्च के प्रथम सप्ताह के शुरुआती 3-4 दिनों के दौरान प्रदेश में 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएँ चलने से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के उपरांत सप्ताहांत में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि के परिणामस्वरूप सामान्य से अधिक तापमान जारी रहने की संभावना है|
ग्रीष्म ऋतु के दौरान प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक रहने के अनुमान
Weather की और खबरें
10 जून को भारी आंधी बारिश का अलर्ट यूपी बिहार समेत 17 राज्यों पर पड़ेग...
2 weeks ago
29 से 31 मई तक यूपी के 69 जिलों में तेज आंधी बारिश का जारी किया गया अल...
4 weeks ago
प्रदेश में आंधी तूफान संग हुई बारिश से तापमान में गिरावट गर्मी से राहत...
1 month ago