लखनऊ। जनवरी माह के दौरान भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर में ला-नीना परिस्थितियों के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता बनी रहने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश सामान्य से 31% अधिक वर्षा के बावजूद पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 67% कम वर्षा के परिणामस्वरूप प्रदेश में औसत मासिक वर्षा सामान्य से 26% कम रहने के साथ 23 दिन घने कोहरे के कारण तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के साथ प्रदेश में 4-4 दिन शीत दिवस एवं शीत लहर की स्थितियाँ दर्ज की गईं|
वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना परिस्थितयों के उत्तरोत्तर क्षीण होते हुए फरवरी-मार्च-अप्रैल के दौरान तटस्थ नीनो परिस्थितियों में बदलने तथा इसके नगण्य हिन्द महासागरीय द्विध्रुव की तटस्थ परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव के दृष्टिगत *फरवरी माह के दौरान प्रदेश के बड़े इलाके में औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना के दृष्टिगत प्रदेश में शीतलहर के दिनों की संख्या जलवायवीय औसत के सापेक्ष 1-3 दिन की कमी आने की संभावना है|* जबकि इस दौरान औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से आंशिक रूप से अधिक रहने के साथ औसत मासिक वर्षा सामान्य से कम रहने की सम्भावना है|
प्रदेश में फरवरी के सामान्य रूप से गर्म रहने से शीतलहर में कमी के आसार
Winter की और खबरें
न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सुबह घने कोहरे के आसार
4 months ago
यूपी में घने कोहरे के साथ कल छिटपुट बारिश के आसार
4 months ago
तापमान में थोड़ा गिरावट के साथ 22 जनवरी से बारिश के आसार
5 months ago