Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों को एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल


कैसरगंज बहराइच। भेदियारी पुल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में अखिलेश पुत्र सालिग्राम उम्र 20 वर्ष, सावित्री पुत्री शालिग्राम उम्र 17 वर्ष तथा शालिग्राम पुत्र आसाराम उम्र 50 वर्ष चोटिल हो गए। इनमें अखिलेश को अधिक चोटें आईं, जबकि अन्य दो लोग भी घायल हुए।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या UP32FG0563 मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी पंकज कुमार मिश्रा  एवं पायलट उमाशंकर पांडे  ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को आवश्यक सहायता प्रदान किया। सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया।