सड़क दुर्घटना में घायल को एम्बुलेंस कर्मियों ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र
बहराइच। जिले के रजवापुर क्षेत्र में ट्रक और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तिंदवली गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र हरक बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस UP32FG05757 तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस पायलट गणेश और ईएमटी सतीश पांडे ने ईआरसीपी प्रोटोकॉल के तहत घायल को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्परता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया।
समय पर मिली सहायता और बेहतर उपचार व्यवस्था के चलते घायल को आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध हो सकी। मरीज के परिजनों, उपस्थित चिकित्सकों तथा 108 कार्यक्रम प्रबंधक ने एम्बुलेंस स्टाफ के त्वरित और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
Accident की और खबरें
बालपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक गम्...
एक महीने पहले
नशे में धुत बैंक मैनेजर ने गश्त कर रहे सिपाहियों को मारी टक्कर गिरफ्ता...
एक महीने पहले📰
लखनऊ हाइवे पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार हुआ गम्भीर रूप से घायल
एक महीने पहले