यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े हादसे में 13 की मौत 60 घायल कई गंभीर
लखनऊ। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 के पास हुए बड़े सड़क हादसे में कई शव जले अवस्था में मिले उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है। घने कोहरे के कारण बस और गाड़ियों में हुई टक्कर से भीषण आग लग गई,आग में जलकर लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांच बसें और दो छोटे वाहनों की आपस में टक्कर हुई जिससे यह भयावह हादसा हो गया। सीएम योगी ने सड़क हादसे का संज्ञान लेकर घटना पर दुःख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2 लाख तथा घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा किया।
Accidental Death की और खबरें
भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में 5 युवा अधिकारी शहीद परिजनों में को...
1 week ago
अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी से रौंदकर 5 लोगों की मौत के हादसे के आरोप...
2 weeks ago
लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5
2 weeks ago