Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

करोड़पति कारोबारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

कानपुर। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्वरूप नगर निवासी 60 वर्षीय करोड़पति कत्था कारोबारी और पेट्रोल पंप मालिक पवन अग्रवाल अपनी फॉर्च्यूनर कार से चौडगरा स्थित कत्था फैक्ट्री जा रहे थे। महोली मोड़ के चंद्रिका ढाबा के पास पहुंचते ही उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा पहुंची। 

इसी दौरान सामने से आ रहे इंडेन गैस के टैंकर से फॉर्च्यूनर की जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और कारोबारी पवन अग्रवाल स्टीयरिंग में ही बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कारोबारी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।