
लखनऊ। यूपी के अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर अंबरपुर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 85 के पास बिहार से आ रही एक वोल्वो बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
वोल्वो बस की ट्रेलर से जबरदस्त भिड़ंत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत 10 गम्भीर
Accidental Death की और खबरें
दुर्गा मूर्ति विसर्जन कर लौटते समय हुए हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक म...
6 दिन पहले📰
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई 6 मौतों से दहल उठा गोंडा कोहराम
6 दिन पहले
छुट्टा सांड की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत युवती गम्भीर कोहराम
1 सप्ताह पहले📰