
कटरा बाजार गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर नहर के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई एवं पति और दो वर्षीय मासूम बेटा घायल हो गया। मृतका की पहचान हेमा तिवारी के रूप में हुई है। हादसे में घायल पति बबलू तिवारी और बेटा आयुष को तत्काल सीएचसी कटरा बाजार में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
सूचना पर थानाध्यक्ष कटरा बाजार अजय कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि बबलू तिवारी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी बीच पहाड़पुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार डम्पर के बाइक में जोरदार टक्कर मारने से महिला की मौत पति एवं बेटा गम्भीर
Accidental Death की और खबरें
दुर्गा मूर्ति विसर्जन कर लौटते समय हुए हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक म...
6 days ago📰
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई 6 मौतों से दहल उठा गोंडा कोहराम
6 days ago
छुट्टा सांड की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत युवती गम्भीर कोहराम
1 week ago📰