अनियंत्रित होकर बाइक समेत खाई में गिरे युवक की दर्दनाक मौत दो घायल परिजनों में कोहराम
परसपुर गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अन्तर्गत भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के निकट मंगलवार की देर शाम एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक व एक बारह वर्ष की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर मांझा बोडमपुरवा के रहने वाले 26 वर्षीय हंसराज यादव अपने चचेरे भाई राजभवन यादव व उसकी 12 साल की भांजी रजनी के साथ पूरेअंगद गांव स्थित अपने रिश्तेदार सुन्दर भटियारा के घर गए थे। मंगलवार की देर शाम तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बाईक हंसराज चला रहा था। परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अंतर्गत भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के समीप उनकी बाईक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक चालक हंसराज यादव की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 12 वर्षीया रजनी व रामभवन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया,जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
हादसे की खबर मृतक हंसराज के घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। नरायनपुर मांझा के प्रधान राजू यादव ने बताया कि एक वर्ष पहले ही हंसराज का गौना हुआ था। मृतक के भाई बल्दी, बाबू, रमेश, पिंटू सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में शाहपुर चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Accidental Death की और खबरें
दुर्गा मूर्ति विसर्जन कर लौटते समय हुए हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक म...
6 दिन पहले📰
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई 6 मौतों से दहल उठा गोंडा कोहराम
6 दिन पहले
छुट्टा सांड की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत युवती गम्भीर कोहराम
1 सप्ताह पहले📰