Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सड़क हादसे में प्रधान समेत 4 घायल वाहन चालक की मौत

    करनैलगंज गोंडा। सड़क हादसे में एक गांव के प्रधान सहित 3 लोग घायल हो गए, वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के मुताबिक करनैलगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत हीरापुर शाहपुर के प्रधान लल्ला सिंह उज्जैन से वापस लौट रहे थे। इसी बीच हमीरपुर में उनका वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसा इतना खतरनाक बताया जाता है कि वाहन चालक शुभम शर्मा की दुर्घटना में मौत हो गई। प्रधान लल्ला सिंह,महेश सिंह,जय प्रकाश व नन्हें समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलाें को हमीरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां से डॉक्टर द्वारा कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।