अज्ञात वाहन की टक्कर से स्विफ्ट कार चालक युवक की दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम
बालपुर गोंडा। ग्राम परसागोंडरी पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक मारुति स्विफ्ट कार के अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ी दुर्घटना हो गई। इसमें कार चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र में लखनऊ हाइवे पर ग्राम परसागोंडरी पेट्रोल पंप के पास बीती रात में मारुति स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर मारने से दुर्घटना हो गई। इसमें ग्राम कोचा कासिमपुर निवासी 34 वर्षीय कृष्ण भगवान तिवारी पुत्र शंकर प्रसाद तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। कार वही चला रहे थे और बालपुर की ओर से करनैलगंज की ओर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन से दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
Accidental Death की और खबरें
भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में 5 युवा अधिकारी शहीद परिजनों में को...
2 weeks ago
अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी से रौंदकर 5 लोगों की मौत के हादसे के आरोप...
2 weeks ago
लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5
2 weeks ago