Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत दर्ज हुआ मुकदमा

  परसपुर गोंडा। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन/चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम गुरेटी के मजरा ज़ालिमपुरवा की है। यहां के निवासी सालिकराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है की 30 जनवरी की सुबह उसके भाई नानबाबू अपने घर से चंदापुर पैदल जा रहे थे। अभी वह महादेव मंदिर के समीप पहुंचे ही थे की उसी बीच पहुंचे अज्ञात वाहन उन्हें जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। इससे उसके भाई नानबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।