ट्रक की टक्कर से हुए बड़े हादसे में ससुर दामाद की मौत परिजनों में कोहराम
आर्यनगर गोंडा। आज दोपहर बाद गोंडा-बहराइच मार्ग पर सिसई माफी गांव के निकट हुए सड़क हादसे मे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, एक महिला को गंभीर हालत मे मेडिकल कॉलेज गोंडा मे भर्ती कराया गया है। बहराइच जिले के थाना नवाबगंज अंतर्गत चरदा लखैया गांव निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी सुमन देवी व ससुर बासु गांव निवासी बेचई को मोटर साइकिल पर बैठाकर करनैलगंज क्षेत्र के बटौरा बाबा स्थान पर दर्शन करने गया था।
वहां से वापस लौटते समय गोंडा-बहराइच मार्ग पर खरगूपुर के सिसई माफी गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस घटना मे बाइक चला रहे 24 वर्षीय ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके 45 वर्षीय ससुर बेचई की गोंडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई तथा 22 वर्षीय उसकी पत्नी सुमन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
घटना की सूचना मिलने पर पिपरा बाजार पुलिस चौकी के दारोगा सुरेश मिश्र मौके पर पहुंचे और घायल दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। मोटरसाइकिल को कब्जे मे ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Accidental Death की और खबरें
दुर्गा मूर्ति विसर्जन कर लौटते समय हुए हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक म...
6 days ago📰
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई 6 मौतों से दहल उठा गोंडा कोहराम
6 days ago
छुट्टा सांड की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत युवती गम्भीर कोहराम
1 week ago📰