गोण्डा। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में झिलाही बाजार के पास पिकअप और अर्टिगा में भीषण टक्कर हो गई। देर रात्रि हुए हादसे में 1 युवक की मौत तो वही महिला व बच्चो समेत 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों वाहनों के मालिकों को सूचना देकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस हादसे में 24 वर्षीय अंकित कसौधन निवासी रेतादलसिंह तरबगंज की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 23 वर्षीय नैना देवी के सिर में गंभीर चोट आई है।40 वर्षीय किरण देवी बेहोशी की हालत में नाजुक स्थिति में बताई जा रही है। 18 वर्षीय अमन कसौधन और 3 वर्षीय कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गए। धनीराम पिकअप मजदूर भी चोटिल बताया जा रहा है।
मनकापुर रोड पर पिकप एवं अर्टिगा की जोरदार टक्कर में 1 युवक की मौत 5 गंभीर
Accidental Death की और खबरें
भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में 5 युवा अधिकारी शहीद परिजनों में को...
2 weeks ago
अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी से रौंदकर 5 लोगों की मौत के हादसे के आरोप...
2 weeks ago
लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5
2 weeks ago