Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बालिका की मौत दूसरी गम्भीर

कर्नलगंज गोंडा। कार की टक्कर लगने से दो बालिकायें गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फ़ानन में दोनों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुँचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना कर्नलगंज शाहपुर मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय सकरौरा ग्रामीण के समीप की है। गुरुवार की शाम ग्राम कंजेमऊ निवासी छोटेलाल की पुत्री मधु 17 वर्ष व उस्मी 14 वर्ष कर्नलगंज से अपने घर जा रही थी। अभी वह प्राथमिक विद्यालय सकरौरा ग्रामीण से कुछ आगे बढ़ी ही थी की पीछे से आ रही कार ने दोनों बालिकाओं को टक्कर मार दिया। इससे दोनों सड़क पर गिरकर मरणासन हो गई। आनन फ़ानन मे दोनों बालिकाओं को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुँचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्स्क ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां मधु की मौत हो गई जब कि उस्मी का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया की एक बालिका के मौत की सुचना मिली है। वाहन व चालक को कब्जे में करके कोतवाली लाया गया है।