Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सड़क हादसे में अधिवक्ता की दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम


गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा ईदगाह के पास अपने ससुराल जा रहे जिले के अधिवक्ता प्रदीप कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई।

अधिवक्ता अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से बस्ती जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही बस ने उन्हें बुरी तरह से कुचल दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी शादी एक साल पहले बस्ती जिले में हुई थी। वह जिला न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे थे।