
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। चौबेपुर चकरसूल गांव निवासी 16 वर्षीय आकाश यादव की मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
सूचना के मुताबिक आकाश यादव अपने फूफा राम जनक यादव के यहां आयोजित वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी दौरान चकपान गांव के पास मिट्टी गिराने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की गिरफ्तारी और वाहन की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
स्थिति को देखते हुए मौके पर सीओ तरबगंज सहित नवाबगंज, वजीरगंज और तरबगंज थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान आकाश यादव (16) पुत्र प्रभु नाथ यादव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किशोर की मौत शव रखकर सड़क जाम
Accidental Death की और खबरें
भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में 5 युवा अधिकारी शहीद परिजनों में को...
1 week ago
अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी से रौंदकर 5 लोगों की मौत के हादसे के आरोप...
2 weeks ago
लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5
2 weeks ago