
गोंडा। एक दर्दनाक सड़क हादसे में बांसगांव निवासी खुशी तिवारी की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना के मुताबिक खुशी तिवारी मंगलवार को बटौरा बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान कपूरपुर मोड़ के पास अचानक हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे में उनके साथ मौजूद विशाल दुबे भी घायल हो गए हैं, जिनका गोंडा में इलाज चल रहा है।
बटौरा बाबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत साथी घायल कोहराम
Accidental Death की और खबरें
📰
बेटे के महंगे आईफोन लेने की जिद में माता पिता बेटे तीनों की जिंदगी खत्...
4 दिन पहले📰
डम्पर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोहराम
5 दिन पहले
अयोध्या में हुए सड़क हादसे में दरोगा आकाश यादव की दर्दनाक मौत सिपाही ग...
1 सप्ताह पहले