Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर


गोंडा। बीती रात सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक शैलेश तिवारी निवासी डेहरास की मौत हो गई। उसके साथ 23 वर्षीय वैभव तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर किया गया है।
घटना देर रात शादी से वापस लौटते समय उमरीबेगम गंज थाना क्षेत्र के पीड़ी बंधे के पास की है। बोल्डर लदी ट्रक के बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने से शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे और मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बैभव को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।