गोण्डा। तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया जिससे दो युवकों की मौत हो गई। इसक सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के मुताबिक घटना मोतीगंज थानाक्षेत्र के काजीदेवर बाजार के पास उस समय हुई जब तेज रफ्तार पिकअप और बाइक सवार आपस में भिड़ गए। हादसे में मोटरसाईकिल सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक झिलाही मनकापुर क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
तेज रफ्तार पिकप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम
Accidental Death की और खबरें
भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में 5 युवा अधिकारी शहीद परिजनों में को...
2 सप्ताह पहले
अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी से रौंदकर 5 लोगों की मौत के हादसे के आरोप...
2 सप्ताह पहले
लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5
2 सप्ताह पहले