Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत

बालपुर गोंडा। ग्राम कपूरपुर के पास बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया। 

थाना कटरा बाजार क्षेत्र की हलधरमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम कपूरपुर के पास बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर हलधरमऊ चौकी के दरोगा राधेश्याम गुप्ता ने पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ मिला। युवक के शव को ट्रेन ट्रेन ने घसीटकर करीब 200 मीटर की दूरी पर फेंक दिया।