Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

रेलमार्ग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत कोहराम



गोण्डा। जिले के करनैलगंज  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर अमरहा डीहा के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पार करते समय 35 वर्षीय युवक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र राम केवल कनौजिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हादसे के बाद परिजन लहूलुहान हालत में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।