बिसुही नदी में डूबे युवक का 16 घंटे बाद मिला शव एनडीआरएफ को मिली सफलता
खरगूपुर गोंडा। बिसुही नदी में डूबे युवक शुभम का शव दूसरे दिन शुक्रवार को 3:00 बजे पुल से 50 मीटर दूर मिला। वह काला जींस व सफेद बनियान पहन रखा था। एनडीआरएफ व पुलिस की संयुक्त अभियान में उन्हें 16 घंटे बाद शव खोजने में सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।