गोण्डा 29 सितम्बर 2026* - उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु विशेष वीडियो टीमों का गठन किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार गोण्डा सदर, करनैलगंज, तरबगंज एवं मनकापुर तहसील क्षेत्रों में विशेष वीडियो टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित तहसीलों में उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की जिम्मेदारी दी गई है।
गोण्डा सदर तहसील में तहसीलदार गोण्डा सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तथा संबंधित नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी; करनैलगंज में तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक थाना करनैलगंज तथा संबंधित नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी; तरबगंज में तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज एवं संबंधित नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा मनकापुर में तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक थाना मनकापुर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मनकापुर को वीडियो टीम की जिम्मेदारी दी गई है।
गठित टीमें निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संवेदनशील घटनाओं, सार्वजनिक रैलियों, बैठकों तथा जनपद में मंत्रियों आदि के आगमन के दौरान उनकी राजनीतिक गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगी। टीमें संबंधित अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नियंत्रण में कार्य करते हुए निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने तथा आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु गोंडा में विशेष वीडियो टीम गठित
Election की और खबरें
गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन में गोंडा में 76.90 प्रतिशत मतदान...
4 दिन पहले📰
गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर...
5 दिन पहले📰
23 अक्टूबर को मतदान उपरान्त सील्ड मतपेटिकाएं एवं गोपनीय अभिलेखों की सु...
2 सप्ताह पहले📰