गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का प्रारूप जारी
गोरखपुर 02 दिसम्बर 2025* – गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का प्रारूप तैयार हो गया है। मण्डलायुक्त गोरखपुर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनिल ढींगरा ने सूचित किया है कि नामावली का आलेख्य प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रकरण नियम-1960 के प्रावधानों के अनुसार कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार नामावली का निरीक्षण कार्यालय समय में मण्डलायुक्त कार्यालय के साथ-साथ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय तथा नामनिर्दिष्ट अधिकारियों के कार्यालयों में किया जा सकता है। इस बार निर्वाचक नामावली की अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
मण्डलायुक्त ने बताया कि यदि किसी शिक्षक मतदाता को नाम सम्मिलित कराने हेतु दावा करना है, या किसी नाम के सम्मिलन अथवा किसी प्रविष्टि की विशिष्टियों पर आपत्ति दर्ज करानी है, तो संबंधित व्यक्ति 16 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) तक प्रारूप-19 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
दावे व आपत्तियाँ मण्डलायुक्त कार्यालय गोरखपुर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा संबंधित तहसील के नामनिर्दिष्ट अधिकारी के समक्ष जमा की जा सकती हैं। आवेदक चाहें तो अपने दावे/आपत्तियाँ डाक द्वारा भी भेज सकते हैं, बशर्ते कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व प्राप्त हो जाएँ।
गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी पात्र शिक्षक मतदाताओं से आग्रह है कि वे नामावली का अवलोकन कर आवश्यक दावे या आक्षेप समय से प्रस्तुत करें, ताकि अंतिम निर्वाचक नामावली में उनकी प्रविष्टियाँ अद्यतन रूप से सुनिश्चित की जा सकें।
Election की और खबरें
गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन में गोंडा में 76.90 प्रतिशत मतदान...
4 days ago📰
गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर...
5 days ago📰
23 अक्टूबर को मतदान उपरान्त सील्ड मतपेटिकाएं एवं गोपनीय अभिलेखों की सु...
2 weeks ago📰