गोण्डा 09 जनवरी 2026* - विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत जनपद में नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं के पंजीकरण को लेकर प्रभावी रणनीति अपनाई जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। दावे एवं आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
निर्देशानुसार जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी स्नातक व परास्नातक शिक्षण संस्थानों में मतदाता पंजीकरण के लिए एक-एक कोऑर्डिनेटर एवं हेल्पडेस्क की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक कक्षा में मतदाता पंजीकरण की घोषणा कराते हुए फार्म भरने हेतु अलग-अलग तिथि एवं समय निर्धारित किया जाएगा, ताकि पात्र छात्र-छात्राएं सुविधाजनक ढंग से आवेदन कर सकें। इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का विशेष सहयोग लिया जाएगा तथा जहां एनएसएस कोऑर्डिनेटर उपलब्ध हैं, उन्हें ही पंजीकरण कोऑर्डिनेटर नामित किया जाएगा।
प्राचार्यों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने शिक्षण संस्थान में एक कक्ष को ‘वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष’ के रूप में स्थापित करें, जहां उपलब्ध संसाधनों जैसे कंप्यूटर, यूपीएस एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी का उपयोग कर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाए। युवाओं की तकनीकी दक्षता को देखते हुए ECINET मोबाइल ऐप एवं https://voters.eci.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन को बढ़ावा दिया जाएगा।
जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनके शत-प्रतिशत फार्म-6 भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। पंजीकरण के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कूल प्रमाणपत्र, अभिभावक का मतदाता पहचान पत्र अथवा आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य होगी। ऑफलाइन प्राप्त फार्मों को सूचीबद्ध कर संबंधित तहसील, मतदाता पंजीकरण केंद्र अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, गोण्डा में समय से जमा कराया जाएगा। इस व्यापक अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से वंचित न रह जाए।
युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर शिक्षण संस्थानों में बनेंगे वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष
Election की और खबरें
📰
मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन शुरू 31 जुलाई तक पूरी होगी संभाजन प्रक्र...
3 days ago📰
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री कल शाम को होगा शपथ ग्रहण
2 months ago📰
पंचायत चुनाव हेतु अब 15 अप्रैल को आयेगी फाइनल वोटर लिस्ट चुनाव टलने के...
4 months ago📰