Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

दो पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले पर समारोह आयोजित कर दी गई यादगार विदाई

FB_IMG_1783154655084.jpg 112.39 KB


गोंडा। जिले में क्षेत्राधिकारी सदर के पद पर तैनात रही शिल्पा वर्मा के जनपद कन्नौज स्थानांतरण व अभिसूचना इकाई में तैनात रहे श्री पवन कुमार वर्मा के जनपद अयोध्या स्थानान्तरण के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा के सभागार कक्ष में एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व पश्चिमी, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक शिल्पा वर्मा व पवन कुमार वर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी उन्हें पुष्पगुच्छ भेटकर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की, तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल आगामी दायित्वों हेतु हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिल्पा वर्मा व  पवन कुमार वर्मा कर्मठ, अनुशासित एवं कुशल प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्यवाही करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ विभाग को सदैव प्राप्त होता रहेगा तथा उनके द्वारा स्थापित कार्यशैली अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। 
इस अवसर पर शिल्पा वर्मा व पवन कुमार वर्मा द्वारा भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए जनपद गोण्डा में बिताए गए समय को अपने सेवा जीवन का महत्वपूर्ण एवं यादगार अध्याय बताया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यहां का अनुभव उनके आगामी दायित्वों के निर्वहन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
 
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन भावनात्मक एवं आत्मीय वातावरण में हुआ, सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने शिल्पा वर्मा व पवन कुमार वर्मा को विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।