एक लाख रुपए की ठगी में डीआईजी के निर्देश पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा
मनकापुर गोंडा।डीआईजी के निर्देश पर विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये हड़पने का मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुनौरा गांव के रहने वाले जयराम गिरी ने डीआईजी देवीपाटन मण्डल को दिये गये तहरीर में कहा कि विपक्षी बृजेश कुमार सोनकर पुत्र शोभी सोनकर निवासी माली टोला राजकोट चौराहा थाना नगर बाजार जिला बस्ती ने पीड़ित के लडके सुनील को दुबई भेजने के लिए बात किया तो कहा कि एक लाख रुपया हमे दे दो, हम तुम्हारे लड़के को बीजा देकर दुबई भेज देगे। इस बात पर विश्वास करके विपक्षी को उसके बताए गये खाता नम्बर पर 10000 हजार रुपये दिनांक 18.8.2024, 19999 दिनांक 07.8.2024 को भेज दिया तथा दिनांक-18-8-24 को 70000/-रू नकद इकटठा किए था, दीप चन्द्र, सुनील के साथ में मनकापुर गुमटी पर समय लगभग 2 बजे दिन में दे दिया।
उस समय विपक्षी ने कहा कि 21-8-24 को 7.45 बजे सुबह प्लाईट है और प्लाईट आपके लड़को को दिल्ली से पकड़ना है पीड़ित अपने घर से सुनील के साथ दिल्ली 20-8-24 को जा रहा था, कि रास्ते में विपक्षी ने फोन किया कि आपके लड़के का टिकट कैंसिल हो गया है, वापस चले आओ हम लखनऊ से टिकट कराएगे लड़के के साथ घर वापस चला आया। तब से विपक्षी का फोन नहीं उठ रहा है मेरे साथ धोखाधड़ी, छल, कूटरचना, किया है जो एक गंभीर अपराध है और एक लाख रूपया गबन किया है।
विपक्षी के घर गया तो आस पास के तमाम लोगो ने बताया कि विपक्षी एक जालसाज, धोखेबाज है। कई लोगो का बिदेश भेजने के नाम पर धन हडप चुका है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि डीआईजी साहब के निर्देश पर जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
FIR की और खबरें
जर्जर पुल से दुर्गा मूर्ति विसर्जन का हठ नायब तहसीलदार से अभद्रता 10 प...
2 days ago
लल्ला भैया के बेटे पर ताबड़तोड़ दो मुकदमें दर्ज किए जाने से करनैलगंज क...
5 days ago
मौजूदा एवं पूर्व विधायक समर्थकों में भिड़ंत में 40 से 50 अज्ञात लोगों...
5 days ago