हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा लापता अपहरण का दर्ज हुआ मुकदमा
गोंडा। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध नाबालिग बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों के मुताबिक बालिका हाईस्कूल की छात्रा है। बीते 26 दिसंबर को दोपहर बाद वह अपने आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए कटरा गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। निर्धारित समय पर घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने बालिका की तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती गई और बालिका के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि पीड़ित भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है और छात्रा की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
FIR की और खबरें
जर्जर पुल से दुर्गा मूर्ति विसर्जन का हठ नायब तहसीलदार से अभद्रता 10 प...
3 दिन पहले
लल्ला भैया के बेटे पर ताबड़तोड़ दो मुकदमें दर्ज किए जाने से करनैलगंज क...
5 दिन पहले
मौजूदा एवं पूर्व विधायक समर्थकों में भिड़ंत में 40 से 50 अज्ञात लोगों...
5 दिन पहले