Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली व्यापारी की अस्पताल में मौत




मनकापुर गोंडा। पटेल नगर निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी 55 वर्षीय संदीप कुमार जैन उर्फ बीटू जैन बुधवार सुबह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे इस दौरान अचानक रिवाल्वर की ट्रिगर दब जाने से गोली चली चल गई जिससे वह घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

 लखनऊ में मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप जैन अपने पीछे पत्नी रुचि जैन, बेटा जतिन कुमार जैन, बेटी मोनी जैन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके भाई दिलीप जैन के अनुसार शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार अयोध्या धाम में सरयू तट पर किया जाएगा।

 चेयरमैन दुर्गेश सोनी, रमेश चौधरी, त्रिभुवन गुप्ता, संजय साहू, दिलीप गुप्ता, वैभव   सिंह, आरडी पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, लड्डन खान, दिनेश पांडेय, सैफ खान, राकेश तिवारी, गणेश गुप्ता आदि लोगों ने शोक संवेदना देते हुए दुख प्रकट किया है, वहीं इस घटना से व्यापारिक व सामाजिक वर्ग में शोक व्याप्त है।