Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

भूमि कारोबारी से 96.64 लाख रुपए की बड़ी साइबर ठगी का भंडाफोड़ हड़कंप



गोंडा। जिले में साइबर अपराधियों ने निवेश के नाम पर एक बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर निवासी एक भूमि कारोबारी से करीब 96 लाख 64 हजार रुपये की   बड़ी साइबर ठगी मामले भंडाफोड़ हो गया है। पीड़ित ने साइबर थाना गोंडा में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।पीड़ित सुरेंद्र कुमार पुत्र विष्णु देव जो लखनऊ और बाराबंकी में प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात नीरज सिंह निवासी प्रयागराज और मोहम्मद अख्तर नामक व्यक्तियों से हुई थी। आरोप है कि दोनों ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए निवेश पर हर महीने 15 प्रतिशत निश्चित लाभ और जरूरत पड़ने पर मूलधन वापस करने का भरोसा दिया। 

आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने अगस्त और सितंबर 2021 के बीच अलग-अलग बैंक खातों—HDFC, ICICI, INDUSIND सहित अन्य—में कुल 76 लाख 64 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम जमा कराने के लिए ठगों ने MVB Communication, Totemom Pvt Ltd और Stolex Pvt Ltd जैसी कंपनियों के खातों का इस्तेमाल किया। पीड़ित का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि पैसा फॉरेक्स ट्रेडिंग में लगाया जा रहा है, जो भारत में अवैध है। जब उसने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने डराकर कहा कि पैसा डूब सकता है। इसके बाद उन्होंने एक नई चाल चलते हुए ‘Wealtheream (वेलथीरियम)’ नामक कॉइन में निवेश कराने का झांसा दिया और पुराने नुकसान की भरपाई का लालच दिया। इसी के चक्कर में पीड़ित ने 20 लाख रुपये नकद और दे दिए। इस तरह कुल ठगी की रकम 96.64 लाख रुपये तक पहुंच गई।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने weatherum.io, Octa, Exnes.com जैसी वेबसाइटों और MT4 (MetaTrader-4) के लिंक उपलब्ध कराए, जिन पर मुनाफे के फर्जी आंकड़े दिखाए जाते थे। अब सभी आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद कर फरार हो चुके हैं। पीड़ित को आशंका है कि यह एक संगठित साइबर गिरोह है, जो फर्जी ट्रेडिंग ऐप और वेबसाइटों के जरिए लोगों को ठग रहा है। इस संबंध में साइबर थाना गोंडा के प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन, तकनीकी साक्ष्य और संबंधित खातों की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनधिकृत ऐप, वेबसाइट या व्यक्ति के माध्यम से अत्यधिक मुनाफे के लालच में निवेश न करें। फॉरेक्स और क्रिप्टो के नाम पर चलाई जा रही ऐसी योजनाएं अक्सर साइबर फ्रॉड का हिस्सा होती हैं। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल साइबर पुलिस को दें।