गोंडा। एक ओर जहां सरकार कहती है कि सबको रोजगार दिया जा रहा है दूसरी ओर यहां स्नातक किए लड़के बेरोजगार हैं और विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग चार लड़के समेत कई नौजवान कई करोड़ रुपये ठगी के शिकार हो गए। युवाओ को झूठा सब्जबाग दिखाया जाता है कि इंडिया में बेरोजगारी है और विदेश में नौकरियों की भरमार है। ऐसे ही दो माह पहले उतरौला रोड पर एक मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन कार्यालय खोल कर डेढ सौ लोगों के साथ विदेश रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब डेढ करोड की ठगी कर ली गयी।
इसका खुलासा दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन दिन पहले उस समय हुआ जब कंपनी के लोग वीजा के साथ एयरपोर्ट पर गैरहाजिर मिले। इसके बाद ठगी के शिकार युवको ने नगर कोतवाली में तहरीर दिया और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडितों में दिलीप कुमार सिह गोंडा, बब्लू बलरामपुर, अवध कुमार पांडेय, राजबली चौहान, पवन गुप्ता, रामूगौड, अनिल निषाद, राम खेलावान चौहान, राजकुमार वर्मा, मो० फिरोज, शमशेर सिह लखीमपुर आफाक, गौरव मिश्रा आदि शामिल रहे।