गोंडा। जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पंजाब नेशनल बीसी संचालक ऋषभ प्रताप सिंह द्वारा सैकड़ों ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर 5-7 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का गंभीर मामला सामने है। ऋषभ प्रताप सिंह द्वारा ग्राहकों के आधार को लेकर के दूसरा का मोबाइल नंबर लगाकर बिना बताए दूसरे बैंक में खाता खोलकर पंजाब नेशनल बैंक से दूसरे बैंक में पैसा ट्रांसफर कर लगभग लाख रुपए के धोखाधड़ी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आधार नंबर किसी और का मोबाइल नंबर किसी और का और एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाता खोल करके किसान सम्मान निधि,पेंशन, गैस सब्सिडी,स्कॉलरशिप और तमाम सरकारी योजनाओं के पैसे निकालकर घोटाला किया गया है।
पीड़ित महेश कुमार,शिव सरन, मंगल और शिवम सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने पहुंच करके आज गोंडा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत करके कार्यवाही को लेकर के मांग की है। धोखाधड़ी सामने आने के बाद ऋषभ प्रताप सिंह पंजाब नेशनल बैंक का बीसी बंद करके फरार चल रहे हैं और पीड़ितों को धोखाधड़ी किया गया 5-7 लाख रुपए अभी तक उनके खाते में वापस नहीं हो पाया है।
आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के रहने वाले ऋषभ प्रताप सिंह द्वारा महाराजगंज चौराहे पर पीएनबी बैंक का बीसी संचालन किया जा रहा था। हम लोग सीधे-साधे व्यक्ति थोड़ा बहुत पैसा निकालने के लिए उनके यहां आते जाते थे। लेकिन उनके द्वारा हम खाता धारकों के साथ बड़ा विश्वास घात किया गया है फोन आधार लेकर अंगूठा लगवा कर बगैर विश्वास में लेकर अपने द्वारा किसी अन्य बैंक के खाता खोल दिया गया। आने वाले पैसों को दूसरे जगह पर ट्रांसफर करके बड़ा घोटाला किया गया है। हम लोगों ने जब पैसे की मांग की तो कई द्वारा बीसी संचालक ऋषभ प्रताप सिंह द्वारा मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लोगों ने पैसा देने से मना कर दिया और उसके बाद यह बी बंद करके फरार हो गए हैं।
आज गोंडा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच करके सभी लोगों ने शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एडिशनल एसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ करनैलगंज अभिषेक को पूरे मामले में जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। वही रविकांत पाठक ने बताया कि किसान सम्मान निधि,विकलांग पेंशन,विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन,छात्रवृत्ति और गैस सब्सिडी यह सब पैसा इस बैंक में जाता है जिस बैंक खाते में आधार लिंक होता है। हमारे कंजेमऊ के रहने वाले एक ऋषभ प्रताप सिंह है यह पंजाब नेशनल बैंक की बीसी खोल रखे थे। इसके साथ ही साथ एनएसडीएल पेमेंट बैंक का भी काम इन्होंने कर रखा था जिसका पैसा आता था उनका आदर ले लेते थे और दूसरे का मोबाइल नंबर ले लेते थे।
एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाता खोल देते थे और जब भी सरकारी योजनाओं का पैसा आता था। इसके बाद उसे मोबाइल धारक से मोबाइल मांग करके पैसा अपने परिवार के खातों में और उन मित्रों के खाते में ट्रांसफर कर उसे निकाल लेता था। इस तरीके से ऋषभ सिंह ने लगभग 20 से 25 लोगों के साथ इस तरीके से धोखाधड़ी की है लगभग 5-7 लाख रुपए का घोटाला हुआ है। 4 से 5 ग्राम सभा के लोगों के साथ इसी तरीके से यह कर चुके हैं इससे पहले हमने करनैलगंज कोतवाल को 6 दिन पहले एप्लीकेशन दिया था कोई कार्यवाही नहीं हुआ तो आज हम एसपी से मिलने के लिए आए थे वह नहीं थे लेकिन एडिशनल एसपी से मुलाकात की है उन्होंने सीओ करनैलगंज को जांच के आदेश दिए है।
बीसी संचालक ने की लाखों रुपए की धोखाधड़ी एसपी के पास पहुंचा मामला
Fraud की और खबरें
अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ 5 गिरफ्तार 3.20 करोड़ रुपए...
1 month ago📰
साइबर ठगों ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर को झांसा देकर ठगे 11.64 लाख द...
1 month ago
भूमि बैनामे में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ एडवोकेट उप निबन्धक समेत 6...
1 month ago📰