Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों को भेजा गया चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश



गोण्डा 12 अक्टूबर,2026*।
जनपद में सामु० स्वा० केन्द्र से लेकर मेडिकल कालेज तक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार साथियों को चिकित्सा सेवाओं में सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा अनुरोध किया गया है कि यूनियन के कार्डधारक पत्रकारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर मेडिकल कालेज तक पंजीकरण चिकित्सीय परामर्श जांच एवं औषधि वितरण आदि के दौरान लम्बी कतारों के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है।

जनपद के रजिस्टर्ड पत्रकारों को शासनादेशों एवं प्रचलित नियमों के अनुरुप आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं।