रेडियो ज्ञानस्थली के नए स्टूडियो का एसपी ने किया उद्घाटन
गोंडा। जिले में मंगलवार को सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और उनकी पत्नी डॉ. तन्वी जायसवाल ने फीता काटकर रेडियो ज्ञानस्थली के नए स्टूडियो का उद्घाटन किया।
रेडियो ज्ञानस्थली के डायरेक्टर डॉ. दीपेन सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्राओं ने अतिथियों के समक्ष स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिले में स्थित पहले कॉलेज में डिजिटल मास कम्युनिकेशन कोर्स की शुरुआत हुई है। जहां युवाओं को मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर प्रदान होगा।
Inaugration की और खबरें
यूपी आउट सोर्स सेवा निगम के लोगो वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ
1 month ago
तीन दिवसीय विकास चित्र प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
4 months ago
एसपी ने सीओ तरबगंज कार्यालय में सौर ऊर्जा संयंत्र एवं कर्तव्य वाटिका क...
5 months ago