किसान समस्याओं को लेकर किसान सभा ने डीएम को दिया ज्ञापन
गोंडा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा गोण्डा द्वारा किसान समस्याओं को लेकर नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी गोण्डा को दीनानाथ त्रिपाठी अध्यक्ष एवं अरुण त्रिपाठी मन्त्री के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन में गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली, किसानों से लोडिंग व अनलोडिंग के नाम पर हो रही वसूली रोकने तथा गन्ना ग्रय केन्द्रों पर अलाव की व्यवस्था किए जाने, बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित भुगतान किए जाने, कृषि विभाग द्वारा नि: शुल्क बीज वितरण की जांच एवं स्थलीय बुआई सत्यापन कराने, किसानों को उचित मूल्य पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने, कृषि यन्त्रों को जी.एस.टी. मुक्त कर सब्सिडी जारी करने, छुट्टा जानवरों से खेतों को बचाने, गौशालाओं में पर्याप्त चारा व बाउन्ड्री सुरक्षित किए जाने, नहरों से सिंचाई सुविधा के लिए प्रारम्भ से अन्तिम छोर तक सफाई के साथ पानी उपलब्ध कराने तथा जनपद में बन्द पड़े नलकूपों के अविलम्ब संचालन के लिए मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राम किशोर अरुणदेव पाण्डेय, हनुमान तिवारी, कल्लू शाह, मो० हुसैन, ननकऊ नेता, राम किशोर भारती, रामकुमार, रामसागर चौबे, विवेक पाण्डेय, उमेशचन्द्र, महफूज, मकसूद आदि किसान नेता उपस्थित रहे।
Memorandom की और खबरें
📰
पत्रकारों की सुरक्षा सम्मान एवं मूलभूत सुविधाओं हेतु 10 सूत्री ज्ञापन...
5 days ago
मंडलायुक्त डीआईजी डीएम एवं एसपी को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन कार्रवाई...
3 weeks ago
सवर्ण आर्मी ने चार सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
1 month ago