बालपुर गोण्डा। ऊं नमः शिवाय जाप एवं जनकल्याण सेवा संस्थान की ओर से हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्रामपंचायत सोनहरा के हनुमंतनगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ से जुड़े प्रसंगों पर एक विशाल शोभायात्रा रविवार को निकाली गई। सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शिवसेवक गणेश प्रसाद शुक्ला ने बताया विगत 16 वर्षो से इसका प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जाता है। इसमें पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, शंकर गोपाल तिवारी, कमल कुमार शुक्ला समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस आयोजन में सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने प्रमुख भूमिका निभाई।
महाशिवरात्रि पर विशाल शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन
Religious की और खबरें
नवरात्रि में गांव गांव सजे मां दुर्गा के आकर्षक पांडाल मां के पूजन अर्...
1 week ago
बटौरा बाबा देवस्थान जाने हेतु लखनऊ हाइवे से लगा तीन किलोमीटर लम्बा जा...
2 weeks ago
करनैलगंज में इस बार से दुर्गा पूजा महोत्सव की अगुवाई करेगी पांच पंच प्...
3 weeks ago