Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता में तरबगंज लेखपाल संघ अध्यक्ष निलम्बित


गोंडा। जिले की तरबगंज तहसील में तैनात लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रामेश्वर दत्त तिवारी को घोर लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

तरबगंज की उपजिलाधिकारी सविता शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन पर निम्नलिखित मुख्य आरोप है। लापरवाही: आवंटित क्षेत्र में निवास न करना और दिनचर्या बही व संपत्ति रजिस्टर का रखरखाव न रखना। सरकारी 'स्वामित्व योजना' के तहत कई गांवों का काम लंबे समय तक लटकाए रखना। 

आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज जनशिकायतों के निस्तारण में संतोषजनक रिपोर्ट न देना। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना पत्नी के नाम पर मालियत कम दिखाकर जमीन की रजिस्ट्री कराना। 9 अक्टूबर को जारी कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब न देने पर प्रशासन ने यह सख्त रुख अपनाया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें राजस्व कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है।