गोंडा। परसपुर क्षेत्र में विनोद साहनी की हत्या में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बड़ी कार्रवाई किया है। परसपुर थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी और चौकी इंचार्ज शाहपुर को निलंबित कर दिया है। इस मामले में ढ़िलाई बरतते के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई। विनोद के 2 हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है। विनोद की मौत के बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मेडीकल कालेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में पिछले 3 घंटे से हंगामा होता पाया गया। पुलिस पर संजय निषाद ने गंभीर आरोप लगाए।
विनोद साहनी हत्याकांड में एसपी ने थानाध्यक्ष परसपुर एवं चौकी इंचार्ज शाहपुर को किया निलम्बित
Suspension की और खबरें
📰
रात्रि गश्त में लापरवाही कर कहोबा चौकी प्रभारी को एसपी ने किया निलंबि...
2 days ago📰
घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता में तरबगंज लेखपाल संघ अध्यक्ष निलम्...
1 week ago
करनैलगंज के तत्कालीन कोतवाल एवं कंप्यूटर आपरेटर को एसपी ने किया निलम्...
2 weeks ago