पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध बालिका के अपहरण की दर्ज की एफआईआर
करनैलगंज गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध शादी करने की नियत से नाबालिक बालिका का अपहरण व अनुसूचित जाति जन जाति नृसंशता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में कहा गया है कि बीते 7 जनवरी को वह आवश्यक कार्य से तहसील गया था। वापस आया तो उसकी 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर पर नही थी। उसने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नही चला। दूसरे दिन करीब 8 बजे उसकी पुत्री ने घर पहुंचकर बताया कि शादी करने की नियत से सुहेल उसे अपने साथ लखनऊ लेकर चला गया था। जहां एक स्थान पर बैठाकर वह सामान लेने गया,उसी बीच वह वहां से भाग कर घर वापस आयी है।
वह सुहेल के घर गया और उसके बारे में पूंछने लगा। इस पर जमील व जावेद जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए उसे भगा दिये। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मामले में सुहेल, जमील व जावेद निवासी ग्राम रामगढ़ के विरुद्ध नाबालिक बालिका का अपहरण व अनुसूचित जाति जन जाति नृसंशता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
FIR की और खबरें
जर्जर पुल से दुर्गा मूर्ति विसर्जन का हठ नायब तहसीलदार से अभद्रता 10 प...
2 days ago
लल्ला भैया के बेटे पर ताबड़तोड़ दो मुकदमें दर्ज किए जाने से करनैलगंज क...
5 days ago
मौजूदा एवं पूर्व विधायक समर्थकों में भिड़ंत में 40 से 50 अज्ञात लोगों...
5 days ago