करनैेलगंज गोंडा। उत्तर प्रदेश की टॉप फाइव रामलीलाओं में शुमार गोंडा जिले के करनैलगंज की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य आगाज हो गया है। भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ एक माह तक चलने वाली रामलीला का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया। वहीं रामलीला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके साथ ही करीब एक महीने तक चलने वाली रामलीला का औपचारिक शुभारंभ हो गया। इस दौरान करनैलगंज क्षेत्र में भगवान श्रीराम के जयकारों की गूंज सुनाई देगी।
खास बात यह है कि बनारस के बाद गोंडा के करनैलगंज में रामलीला का एक माह तक मंचन होता है। यहां तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय व बाहरी कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है। दशहरा में देश के कई प्रदेशों से बैंड, झांकियां और दिव्य रथ भी बुलाए जाते हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। दशहरा पर्व पर अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाता है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पांडे के मुताबिक इस बार की रामलीला को और भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां की गई हैं। दशहरा पर्व पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है।
यूपी की टाप फाइव रामलीला में शुमार करनैलगंज की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ
Religious की और खबरें
नवरात्रि में गांव गांव सजे मां दुर्गा के आकर्षक पांडाल मां के पूजन अर्...
1 सप्ताह पहले
बटौरा बाबा देवस्थान जाने हेतु लखनऊ हाइवे से लगा तीन किलोमीटर लम्बा जा...
2 सप्ताह पहले
करनैलगंज में इस बार से दुर्गा पूजा महोत्सव की अगुवाई करेगी पांच पंच प्...
2 सप्ताह पहले

